{"_id":"66977c850185941cf00b1fd8","slug":"minor-harassment-on-pretext-of-marriage-accused-was-roaming-with-victim-in-kabirdham-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, पीड़िता को साथ लेकर घुम रहा था आरोपी, गंडई से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, पीड़िता को साथ लेकर घुम रहा था आरोपी, गंडई से गिरफ्तार
Wed, 17 Jul 2024 01:41 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:41 PM IST
सार
कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी रणवीरपुर का है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी रणवीरपुर का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसला कर भगा ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस की जांच शुरू हुई। इस दौरान पता चला कि आरोपी मुकेश अडमाची पिता धरमू अडमाची उम्र 22 निवासी ग्राम बीसावाडा थाना डुडासिवनी जिला सिवनी (एमपी) ने लड़की को अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
बीते चार दिन से आरोपी को ट्रेस किया जा रहा था।आरोपी द्वारा लगातार लोकेशन बदल रहा था। कभी प्रयागराज(यूपी ) तो कभी एमपी के सिवनी, कटनी में था। इसे लगातार चार-पांच दिन तक पीछा कर ग्राम गंडई के बस स्टैण्ड पर बालिका के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2)87,64(2) एम65 (1) बीएनएस, 06 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन