फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Minor girl kidnapped and Harassment police arrested accused from Pune in Kabirdham

Kabirdham: नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 08:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 23 Jan 2025 08:16 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ये मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन
Minor girl kidnapped and Harassment police arrested accused from Pune in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ये मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद बघेल ने बताया कि 28 दिसंबर 2024 को थाना पंडरिया में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिक बेटी का अपहरण कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पंडरिया में धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया व विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम को पुणे ( महाराष्ट्र ) रवाना किया। 

विज्ञापन


पुणे पहुंचकर पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बरामद किया। नाबालिग लड़की से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी रामकुमार यादव पिता धर्मेंद्र यादव उम्र 18 निवासी ग्राम किशुनगढ़ थाना पंडरिया ने अपहरण कर उसके साथ जबरन संबंध बनाया। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87,  64(2) (एम), 65(1) BNS व 4(2), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कबीरधाम पुलिस ने इस कार्रवाई से यह संदेश दिया हैं कि नाबालिग के खिलाफ अपराध करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed