{"_id":"678bb5f4ccc75903ae0912fa","slug":"minor-girl-kidnapped-and-harassment-accused-arrested-by-police-in-kabirdham-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 18 Jan 2025 07:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 18 Jan 2025 07:39 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ये मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद बघेल ने बताया कि 10जनवरी को पीड़िता के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ये मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद बघेल ने बताया कि 10जनवरी को पीड़िता के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही थाना में धारा 137(2) BNS दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान आज शनिवार को आरोपी जितेंद्र निषाद पिता लोकनाथ निषाद उम्र 20 वर्ष, निवासी सावंतपुर थाना पंडरिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर नाबालिग के अपहरण और जबरन संबंध बनाने के आरोप सिद्ध होने पर उसे धारा 137(2), 87, 64(2)(एम), 65(1), 351(2) BNS एवं 4(2), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
इस पूरे अभियान में थाना पंडरिया की टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से नाबालिक को सुरक्षित बचाया जा सका और आरोपी को कानून के हवाले किया गया।जिला कबीरधाम पुलिस नाबालिग के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए तत्पर है।
विज्ञापन