फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Minister Mohammad Akbar gifted crores of rupees to Kabirdham district

Kawardha: मंत्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले को दी करोड़ों रुपए की सौगात, कई विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Sat, 05 Aug 2023 08:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Aug 2023 08:04 PM IST
सार

मंत्री मोहम्मद अकबर ने दो करोड़ 9 लाख 26 हजार रुपए की लागत से तीन सड़कों के नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन किया है।

विज्ञापन
Minister Mohammad Akbar gifted crores of rupees to Kabirdham district
मंत्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले को दी करोड़ों रुपए की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को कवर्धा विधायक व परिवहन और वन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले के दौरे पर थे। उन्होंने अपने दौरे के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य की सौगात दी है। 3 करोड़ 26 लाख 50  हजार रुपए की लागत से कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा में मंडी क्षेत्र अंतर्गत 50 ग्राम पंचायत के लिए सीसी रोड कार्य की सौगात दी। 

विज्ञापन


मंत्री अकबर ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इसी प्रकार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ला ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोंड़ी में एक करोड़ 53 लाख 17 हजार रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का नवीनीकरण व अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। उन्होंने कहा की अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। लैब, लाइब्रेरी समेत सभी जरूरत को पूरा कर रही है। ग्राम पोंड़ी में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन नवीनीकरण व अतिरिक्त कक्ष निर्माण की नीव रखी गई है। इसका निर्माण होने से बच्चों को अंग्रेजी में निःशुल्क अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन

 

दो करोड़ रुपए के सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया

इसी तरह मंत्री मोहम्मद अकबर ने दो करोड़ 9 लाख 26 हजार रुपए की लागत से तीन सड़कों के नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन किया है। इसमें बोड़ला ब्लॉक के मेन रोड़ बैरख-टी 03 से ढोलबज्जा लागत 1 करोड़ 02 लाख 82 हजार रुपए, बोदा से लब्दा लागत 75 लाख 85 हजार रुपए और लालपुर से बोल्दाखुर्द लागत 12 लाख 99 हजार रुपए शामिल है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पुराने और खराब हो चुके सड़क का नवीनीकरण कर जिला मुख्यालय से सुगम सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। सड़क एक ऐसा माध्यम है, जो उस क्षेत्र के विकास की गति को बढ़ाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed