फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Loharidih incident Former CM Bhupesh Baghel met villagers lodged in Kawardha jail

लोहारीडीह कांड: कवर्धा जेल में बंद ग्रामीणों से पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने की मुलाकात, कही ये बात

Tue, 24 Sep 2024 03:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 24 Sep 2024 03:30 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में बीते 15 सितंबर को हुए हत्याकांड व आगजनी के मामले में पुलिस ने यहां के 69 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। महिलाओं को दुर्ग के जेल में रखा गया है।

विज्ञापन
Loharidih incident Former CM Bhupesh Baghel met villagers lodged in Kawardha jail
ग्रामीणों से पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में बीते 15 सितंबर को हुए हत्याकांड व आगजनी के मामले में पुलिस ने यहां के 69 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। महिलाओं को दुर्ग के जेल में रखा गया है। पुरुषों को कवर्धा के जेल में रखा गया है। इन्हीं आरोपियों में प्रशांत साहू की 18 सितंबर को मौत हो गई थी। तब ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


आज मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बंदियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य व घटना से संबंधित तथ्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बंदियों से हुई बातचीत यह बता रहे है किपुलिस प्रशासन ने बिना किसी विवेचना के हत्या, हत्या के प्रयास जैसे अपराधों में बेगुनाहों को बंद किया है। अंदर के लोगों ने बताया कि कैसे पुलिस लोहारीडीह में दरवाजा तोड़ कर लोगों को पीटते हुए लेकर आई है, कुछ लोग घटना के दौरान राजनांदगांव गए थे, उन्हें भी और तो और जो लोग मृतक कचरू साहू के पोस्टमार्टम में गए थे, वे भी जेल में हैं। 
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि कोई व्यक्ति एक ही समय दो स्थान पर आखिर कैसे हो सकता है? पुलिस बिना विवेचना किए हिटलरशाही पर उतारू है। स्व. रघुनाथ साहू के भतीजा ने बताया कि इसका चचेरा भाई टिकेराम साहू, कन्हैया साहू के साथ राजनांदगांव गया थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी अंदर कर दिया। जो आरोपी हैं उन्हें गिरफ्तार करना ही चाहिए, लेकिन जो नहीं हैं उन्हें क्यों प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed