फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Lapse in security of Deputy CM Helicopter landed at PG College ground instead of Kawardha police ground

डिप्टी सीएम की सुरक्षा में चूक: कवर्धा के पुलिस ग्राउंड की जगह पीजी कॉलेज ग्राउंड में लैंड हुआ हेलीकॉप्टर

Fri, 19 Apr 2024 02:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 02:42 PM IST
सार

पुलिस लाइन शहर के बाहर है जहां परमानेंट हेलीपेड की सुविधा है। वहीं पीजी कॉलेज ग्राउंड में हेलीपैड है, जहां हेलीकॉप्टर लैंड होने पर सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। शुक्रवार को पीजी कॉलेज ग्राउंड में सुरक्षा नहीं थी।

विज्ञापन
Lapse in security of Deputy CM Helicopter landed at PG College ground instead of Kawardha police ground
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय कवर्धा विधायक और राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। वे आज शुक्रवार को जिले के विभिन्न जगह में चुनावी दौरे पर हैं। उनका हेलीकॉप्टर कवर्धा के पुलिस ग्राउंड में लैंड होना था। लेकिन ये भटक कर शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में लैंड हो गया। इस दौरान ग्रांउड में कोई भी सुरक्षा नहीं थी, यहां तक की बैरिकेड्स तक नहीं लगे थे। 

विज्ञापन

 

पीजी कॉलेज ग्राउंड में हेलीकॉप्टर लैंड होने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद डिप्टी सीएम वाहन से सांसद निवास गए। बता दें कि जिले में इस तरह की यह दूसरी घटना है कि हेलीकॉप्टर अपने तय जगह को छोड़कर दूसरे जगह पर लैंड हुआ है। इससे पहले इसी साल जनवरी माह में ग्राम कुसुमघटा में आयोजित कार्यक्रम के लिए सीएम विष्णूदेव साय का हेलीकॉप्टर भटक कर पुलिस लाइन कवर्धा में उतर गया था, जबकि उन्हे ग्राम कुसुमघटा जाना था। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन शहर के बाहर है जहां परमानेंट हेलीपेड की सुविधा है। वहीं पीजी कॉलेज ग्राउंड में हेलीपैड है, जहां हेलीकॉप्टर लैंड होने पर सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। शुक्रवार को पीजी कॉलेज ग्राउंड में सुरक्षा नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed