फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kawardha road accident BJP MLA Bhavna Bohra reached to meet the families of the deceased

कवर्धा सड़क हादसा: मृतकों के बच्चों की शिक्षा, शादी का खर्च उठाएंगी BJP विधायक भावना बोहरा, रोजगार का भी वादा

Wed, 22 May 2024 08:29 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, कवर्धा
एएनआई, कवर्धा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 May 2024 08:29 AM IST
सार

भाजपा विधायक भावना बोहरा ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह इन परिवारों के 20 बच्चों की शिक्षा और शादी का खर्च उठाएंगी।

विज्ञापन
Kawardha road accident BJP MLA Bhavna Bohra reached to meet the families of the deceased
मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचीं भाजपा विधायक - फोटो : एएनआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में रविवार दोपहर को एक पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। भाजपा विधायक भावना बोहरा ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह इन परिवारों के 20 बच्चों की शिक्षा और शादी का खर्च उठाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कहा, 'यह हृदय विदारक घटना है। हर कोई इस घटना से दुखी है, शोक संतप्त परिजनों से बात कर मैं व्यथित हूं। उनके दुख में हम सभी उनके साथ खड़े हैं। सीएम ने उनके लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इस इलाके के लोग मुझे प्यार से 'दीदी' कहते हैं, मैं उनकी हर संभव मदद करूंगी। मृतकों के जो बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं और उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है, उनकी शिक्षा और शादी का खर्च मैं उठाऊंगी। ऐसे बच्चों की सख्या 20 है, हम उन्हें नौकरी दिलाने का भी प्रयास करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed