फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Indefinite strike of contract workers of Chhattisgarh's first sugar factory begins

कबीरधाम: प्रदेश के पहले शक्कर कारखाना के ठेका कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Fri, 22 Sep 2023 02:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Sep 2023 02:24 PM IST
सार

कबीरधाम के ग्राम राम्हेपुर स्थित प्रदेश के पहले भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के ठेका व अनियमित कर्मचारी शुक्रवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Indefinite strike of contract workers of Chhattisgarh's first sugar factory begins
Kabirdham News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम के ग्राम राम्हेपुर स्थित प्रदेश के पहले भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के ठेका व अनियमित कर्मचारी शुक्रवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ये कर्मचारी कारखाना के मेन गेट के सामने टेंट लगाकार बैठे हैं। 

विज्ञापन


भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष रामचरण लांझी ने बताया कि कारखाना के श्रमिक बीते कई वर्ष से अपनी नियमितीकरण और रिकवरी के साथ चार प्रमुख मांग करते आ रहे हैं। दर्जनों बार ज्ञापन भी सौंपा गया। इसके बाद अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। कारखाना में बीते 10 वर्ष से अधिकतर कर्मचारी संविदा, ठेका के रूप में काम कर रहे हैं। कम वेतन की भी समस्या है। इन्हीं मांगों को लेकर कारखाना में पेराई सत्र शुरू होने से एक माह पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किए है। 
विज्ञापन


वहीं, इन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने के बाद शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बोड़ला एसडीएम, तहसीलदार व कारखाना के अधिकारी पहुंचे हुए थे। कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने अपील की गई। बता दें कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना प्रदेश का पहला कारखाना है। इस कारखाना की शुरूआत वर्ष 2002-03 में हुई है। कारखाना में करीब 11 हजार किसानों से हर साल लगभग 4 लाख एमटी गन्ना की खरीदी की जाती है। यहां का पेराई सीजन हर वर्ष नवंबर माह से लेकर मार्च माह तक चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed