फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Humanity put to shame newborn girl found near Dalamauha stop dam

Kabirdham: इंसानियत हुई शर्मसार, डालामौहा स्टॉप डैम के पास मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में उपचार जारी

Tue, 10 Oct 2023 04:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Oct 2023 04:43 PM IST
सार

मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम डालामौहा स्टॉप डैम के पास एक नवजात बच्ची मिली है। सुबह रोते बच्ची की आवाज सुनकर गांव वाले एकत्र हो गए। इसके बाद कुकदूर थाना को जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
Humanity put to shame newborn girl found near Dalamauha stop dam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के वनांचल व नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र कुकदूर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम डालामौहा स्टॉप डैम के पास एक नवजात बच्ची मिली है। सुबह रोते बच्ची की आवाज सुनकर गांव वाले एकत्र हो गए। इसके बाद कुकदूर थाना को जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

 

थाना प्रभारी टीआई सावन सारथी ने बताया कि बच्ची की उम्र लगभग एक से तीन दिन की दिखाई दे रही है। मौके से बच्ची को कुकदूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को कवर्धा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग को भी जानकारी दी गई। फिलहाल बच्ची स्वस्थ्य बताई जा रही है। जिस जगह से बच्ची बरामद हुई है, वहां से लोगों का आना-जाना लगा होता है। इस कारण बच्ची को लोगों ने देख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed