फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   HIL Auction 2024 Kabirdham daughter Geeta Yadav was bought by Delhi Pipers for two lakh rupees

HIL Auction: हॉकी इंडिया लीग में खेलेगी कबीरधाम जिले की बेटी, दिल्ली पाइपर्स ने गीता को इतने लाख में खरीदा

Wed, 16 Oct 2024 08:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 08:07 PM IST
सार

Hockey India League 2024: Hockey India League 2024: हॉकी इंडिया लीग में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की बेटी गीता यादव को दिल्ली पाइपर्स ने खरीद लिया है। गीता यादव छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। 

विज्ञापन
HIL Auction 2024 Kabirdham daughter Geeta Yadav was bought by Delhi Pipers for two lakh rupees
हॉकी खिलाड़ी गीता यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के हॉकी खिलाड़ी गीता यादव दिसंबर में आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में खेलती नजर आएंगी। गीता यादव का दिल्ली पाइपर्स ने दो लाख रुपए में खरीदा है। एचआईएल में हिस्सा लेने वाली गीता यादव छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन


कबीरधाम जिले के नगर पंचायत बोड़ला की बेटी गीता यादव का चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। क्योंकि, पहली बार जिले का कोई खिलाड़ी इस एचआईएल में शामिल होंगे। गीता यादव बिलासपुर के बहतराई में स्थित खेल विभाग की आवासीय अकादमी में प्रशिक्षणरत रही है। 
विज्ञापन


अभी वे जूनियर इंडिया कोर टीम बेंगलूरु में आयोजित इंडिया कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही। एचआईएल के लिए चुने जाने पर गीता को मुख्यमंत्री, खेलमंत्री, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ और खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दे कि गीता यादव अपनी कड़ी मेहनत से आगे बढ़ी है। बोड़ला के एक खेत जैसे मैदान को अपने कोच व अन्य खिलाड़ियों की मदद से ग्राउंड में तब्दील किया। इसके बाद यहीं से प्रैक्टिस शुरू की। इसके साथ करीब 35 खिलाड़ी प्रतिदिन प्रैक्टिस करते है। यहां पर सबसे पहले एक सड़क निर्माण कंपनी में कार्यरत इंजीयनर केएल चौहान ने इन बच्चों को हॉकी के खेल से जोड़ा है। इसके बाद ये धीरे-धीरे आगे बढ़े है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed