{"_id":"66caea79626cdc1f380bba7e","slug":"he-lured-a-minor-girl-into-marriage-and-took-her-to-up-kept-harassment-her-in-kabirdham-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया यूपी, करता रहा दुष्कर्म, लखनऊ से किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया यूपी, करता रहा दुष्कर्म, लखनऊ से किया गया गिरफ्तार
Sun, 25 Aug 2024 02:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:48 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था। इसके बाद दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था। इसके बाद दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को यूपी के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि पीड़िता के परिजन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू किया। नाबालिग लड़की की आसपास व संभावित ठिकानों में पतासाजी कर संदेहियो से लगातार पूछताछ करती रही। इस बीच साइबर सेल के सहयोग से सरदारी खेड़ा, थाना आलमबाग, लखनऊ (यूपी) में आरोपी मोहित निर्मलकर पिता शिवनारायण निर्मलकर उम्र 24 निवासी माहराटोला थाना सहसपुर लोहारा के कब्जे से बरामद किया गया।
विज्ञापन
नाबालिग पीड़िता ने अपने कथन में बताई कि मोहित निर्मलकर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर, बहला फुसलाकर भगाकर सरदारी खेड़ा लखनऊ (यूपी) ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है। पुलिस ने मामले में धारा 366, 376(2)(N) व धारा 06 पोक्सो एक्ट जोड़ी है। नाबालिक को उनके परिजन को सुपुर्द किया गया। आरोपी मोहित निर्मलकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन