फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Harassment of minor on pretext of marriage accused arrested by police from Hyderabad in Kabirdham

Kabirdham: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 05 May 2024 06:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 May 2024 06:38 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Harassment of minor on pretext of marriage accused arrested by police from Hyderabad in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


कुंडा थाना प्रभारी महेश प्रधान ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता ने 14 मार्च को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में जांच शुरू किया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अजय भार्गव पिता सुनील भार्गव उम्र 20 निवासी ग्राम सोनपुरी थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर हैदराबाद ले गया है। 

विज्ञापन

 

जानकारी मिलते ही पुलिस भी हैदराबाद गई। जहां आरोपी के कब्जे से पीड़िता का बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी अजय भार्गव के खिलाफ धारा 363,366,376 व पॉक्सो एक्ट 6,4 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed