फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Harassment of a woman after entering the house assault on her husband in Kabirdham

Kabirdham: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, पति के साथ की मारपीट, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 27 Nov 2023 05:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Nov 2023 05:06 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के कवर्धा सिटी कोतवाली में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर डरा धमका कर महिला से दुष्कर्म किया। वहीं पति के साथ मारपीट भी की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Harassment of a woman after entering the house assault on her husband in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के कवर्धा सिटी कोतवाली में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर डरा धमका कर महिला से दुष्कर्म किया। वहीं पति के साथ मारपीट भी की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि प्रार्थिया द्वारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपने आवेदन में बताया कि 25 नवंबर को पति घर में नहीं थे। रात में सास-ससुर अपने कमरे में खाना खाकर सोने चले गए थे। तभी रात में आरोपी संदीप कौशिक पिता राजेश कौशिक उम्र 22 निवासी ग्राम कांपा थाना सिटी कोतवाली कवर्धा द्वारा घर के छत से कुदकर पीड़िता के कमरें में घुस गया। 

विज्ञापन

 

जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब पीड़िता ने मना किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए सबके सामने बदनाम करने की बात कही। फिर संदीप कौशिक ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। उसी समय पीड़िता के पति घर आ गए। पति को देखकर संदीप कौशिक भागने लगा। इस दौरान पति ने संदीप कौशिक को पकड़ा, तब संदीप कौशिक ने पति से मारपीट की। इस पूरे घटना को लेकर थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed