फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Former minister Mohammad Akbar raised questions on oath of Deputy CM Arun Sao and Vijay Sharma

Kabirdham: डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा की शपथ पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

Wed, 27 Dec 2023 07:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Dec 2023 07:45 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय शर्मा, लोरमी से विधायक अरुण साव ने हाल में उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इन दोनों के शपथ को लेकर कवर्धा के पूर्व विधायक व कैबिनेट मंत्री रह चुके मोहम्मद अकबर ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Former minister Mohammad Akbar raised questions on oath of Deputy CM Arun Sao and Vijay Sharma
मो. अकबर, पूर्व मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय शर्मा, लोरमी से विधायक अरुण साव ने हाल में उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इन दोनों के शपथ को लेकर कवर्धा के पूर्व विधायक व कैबिनेट मंत्री रह चुके मोहम्मद अकबर ने सवाल उठाए हैं। मोहम्मद अकबर ने कहा कि संवैधानिक प्रावधान यह है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल करेगा। 

विज्ञापन


परंतु किसी राज्य के मंत्री परिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। संविधान में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं है, इसलिए उप मुख्यमंत्री के पद व गोपनीयता की शपथ का कोई औचित्य नहीं है। ऐसी शपथ विधि की दृष्टि में शून्य है। 

विज्ञापन

 

मोहम्मद अकबर ने कहा कि संविधान की तृतीय अनुसूची में पद व गोपनीयता की शपथ का स्पष्ट प्रारूप है। उन्होंने इसे लेकर प्रतियां भी दिखाई हैं। चूंकि अरुण साव तथा विजय शर्मा ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है, इसलिए उप मुख्यमंत्री के रूप में इनके द्वारा किये गए कार्य औचित्यहीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed