फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Forest department employees will go on strike if demands are not met in Kabirdham

Kabirdham: मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाएंगे वन विभाग के कर्मचारी, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Mon, 15 Jan 2024 07:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 07:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परसराम चंद्राकर ने बताया कि यह हड़ताल चार सूत्रीय मांगों को लेकर किया जाएगा। पहले चरण में सोमवार को ज्ञापन दिया गया है। 

विज्ञापन
Forest department employees will go on strike if demands are not met in Kabirdham
सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ वन विभाग के कर्मचारी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन देने के दौरान कबीरधाम जिले के रेंगाखार, सहसपुर लोहारा, पंडरिया पूर्व, पंडरिया पश्चिम , बोड़ला ,तरेगांव, कवर्धा ,चिल्फी ,भोरमदेव अभ्यारण, समेत जिले के वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परसराम चंद्राकर ने बताया कि यह हड़ताल चार सूत्रीय मांगों को लेकर किया जाएगा। पहले चरण में सोमवार को ज्ञापन दिया गया है। 25 जनवरी तक मांग पूरा नहीं होता तो एक फरवरी से कबीरधाम जिले समेत पूरे प्रदेश के वन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हमारी मांग लघु वनों पर संघ द्वारा उप वनक्षेत्रपाल के 180 पद के विरुद्ध संविदा भर्ती की प्रक्रिया को रोकने व पूर्ववत पदोन्नत उप वनक्षेत्रपालों की सेवा लघु वनोपज संघ में यथावत रखने की है। 

विज्ञापन


वन विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अपने कर्तव्य का पालन करते है, इसलिए वन विभाग के वनरक्षकों को 2400 रुपये, वनपाल को 2800रुपये, उप वनक्षेत्रपाल को 4200 रुपये का नया ग्रेड-पे स्वीकृत किया जाए। वन विभाग का विभागीय सेटअप विगत पृथक छत्तीसगढ राज्य बनने के बाद से पुनरीक्षित नहीं किया गया है। जिससे कार्य क्षेत्र एवं कर्मचारियों की संख्या में बहुत ज्यादा असंतुलन है। जिससे वन एवं वन्यप्राणी की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। पुनरीक्षित विभागीय सेटअप तत्काल लागू किया जाए समेत अन्य मांग शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed