फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   FIR lodged against electricity workers after one died in Kabirdham

Kabirdham: लाइन शिफ्टिंग व खंभा गड़ाने में लापरवाही, एक की मौत होने के बाद बिजली कर्मचारियों पर FIR दर्ज

Tue, 03 Oct 2023 05:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 05:09 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना पुलिस ने एक मामले में बिजली कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, तीन दिन पहले लालपुर खार में करंट लगने से सरपंच के बेटे की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
FIR lodged against electricity workers after one died in Kabirdham
बिजली कर्मचारियों पर FIR दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना पुलिस ने एक मामले में बिजली कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, तीन दिन पहले लालपुर खार में करंट लगने से सरपंच के बेटे की मौत हो गई थी। घटना को लेकर प्रथम दृष्टया बिजली कर्मचारियों की लापरवाही मिली। इसके चलते लाइनमैन तोजराम साहू और बिजली ऑफिस बोड़ला के कर्मचारियों के खिलाफ थाने में धारा 304 (ए), 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। यह घटना 30 सितंबर की है। ग्राम तरेगांव मैदान, बोल्दा कला और लालपुर खुर्द में झुके खंभों के कारण बिजली समस्या आ रही थी। शिकायत पर 30 सितंबर को लाइनमैन तोजराम साहू व अन्य कर्मचारी लाइन सुधारने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


बिजली बंद करने परमिट लिए बिना ही खंभा गड़ाने और लाइन शिफ्टंग का काम लापरवाही पूर्वक ग्रामीणों से लिया गया था। इस दौरान 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में गोवर्धन वर्मा उम्र 36 की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने जो शार्ट पीएम रिपोर्ट दी है, उसमें बिजली करंट लगने पर हृदय गति रुकने से गोवर्धन की मौत होना बताया है। करंट से मौत के बाद बोड़ला टीआई वीएन चुरेन्द्र ने घटनास्थल की जांच की। प्रत्यक्षदर्शियों के कथन लिए गए, जिसमें ड्यूटी पर तैनात लाइनमैन तोजराम साहू व बिजली ऑफिस के अन्य कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। इस पर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed