फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Farmer cheated of Rs 18 lakh on the pretext of lottery of Rs 25 lakh

कबीरधाम: 25 लाख रुपये की लॉटरी के चक्कर में किसान ने गंवाए 18 लाख, जमीन बेचकर भेजता रहा पैसे

Thu, 21 Sep 2023 11:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:44 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। दामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत 25 लाख रुपए की लाटरी के चक्कर में किसान से 18 लाख रुपए की ठगी हुई है। 

विज्ञापन
Farmer cheated of Rs 18 lakh on the pretext of lottery of Rs 25 lakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। दामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत 25 लाख रुपए की लाटरी के चक्कर में किसान से 18 लाख रुपए की ठगी हुई है। यह किसान बीते नौ महीने से लॉटरी के रुपए लेने के लालच में 40 किस्तों में रुपए भेजता रहा। जब राशि नहीं मिली तो पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, दामापुर चौकी क्षेत्र के तुलसीखैरा गांव का किसान शत्रुहन कुमार के मोबाइल पर 25 लाख रुपए की लॉटरी निकलने का मैसेज आया था। इनाम के रुपए की लालच में जब उसने मैसेज का रिप्लाई किया, तो उसे किसी अनजान नंबर से कॉल आने लगी। जिसके बाद उसे 25 लाख की लॉटरी का झांसा दिया गया। फिर लॉटरी के 25 लाख रुपए देने के एवज में प्रोसेसिंग फीस की मांग की गई। लालच में पड़कर पीड़ित किसान ने पैसे ट्रांसफर करता रहा।
विज्ञापन


इस तरह पिछले नौ महीने तक किसान 40 किस्तों में पैसा भेजता रहा। उसने जमीन बेचकर मिले 18 लाख रुपए जालसाजों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन लॉटरी के 25 लाख रुपए नहीं मिले। दामापुर चौकी में इसी महीने सितंबर में एफआईआर दर्ज की गई है। पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि जिन खातों में रुपए ट्रांसफर किए गए, उनकी जांच की जा रही हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि इस तरह के लॉटरी के चक्कर में न पड़े। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे लोगों के साथ ठगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed