फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Drivers strike in Kabirdham oil not reaching petrol pump

Kabirdham: निजी वाहन चालकों की हड़ताल, पेट्रोल पंप में नहीं पहुंचा तेल, लोगों को हो रही परेशानी

Mon, 01 Jan 2024 02:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 01 Jan 2024 02:27 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में साल के पहले दिन सोमवार को हाहाकार मच गया। क्योंकि साल की पहली सुबह ही बसों की हड़ताल कर दी गई, जिसकी वजह से नए साल में  यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Drivers strike in Kabirdham oil not reaching petrol pump
पेट्रोल पंप पर लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में साल के पहले दिन सोमवार को हाहाकार मच गया। क्योंकि साल की पहली सुबह ही बसों की हड़ताल कर दी गई, जिसकी वजह से नए साल में  यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सभी निजी वाहन चालक भी इस हड़ताल में शामिल हैं। ऐसे में जिले के ज्यादातर पेट्रोल पंप में तेल की सप्लाई नहीं हो सकी। जिन पंप में पहले से तेल मौजूद था वहां बिक्री की जा रही है। पंप में लोगों की भीड़ है। 

विज्ञापन

 

वहीं दोपहर 12 बजे तक कई पंप में तेल भी खत्म हो गए है। इस हड़ताल को लेकर सोमवार को कबीरधाम बस चालक संघ ने कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने आए वाहन चालकों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आईपीसी में बदलाव किए गए हैं। जिसके तहत बस ड्राइवर्स हिट एंड रन के नए कानून लागू किया गया है। ऐसे में अगर कोई भी ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद भाग जाता है तो उसके खिलाफ पांच लाख का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान किया है। इसी का प्रदेश भर में बस संगठन ने विरोध किया है। ये हड़ताल तीन जनवरी तक जारी रहेगी। जब तक बस ड्राइवर की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहने की बात कहीं जा रही है।

विज्ञापन


कई रूटों पर पड़ा प्रभाव

कबीरधाम जिले में इंटर स्टेट की बसें चलती है। इसमें कवर्धा से यूपी के प्रयागराज व लखनऊ, मध्यप्रदेश के मंडला- जबलपुर, महाराष्ट्र के नागपुर- पुणे समेत राज्य के भीतर बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग-भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली समेत अन्य रूट पर यात्री बस चलती हैं। ज्यादातर रूट पर बस नहीं चली हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं जिले के भीतर के रूट की भी बसें बंद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed