फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Driver dies after diesel tanker overturns injured conductor admitted to hospital in Kabirdham

Kabirdham: डीजल टैंकर पलटने से चालक की मौत, घायल कंडेक्टर अस्पताल में भर्ती

Tue, 09 Jul 2024 02:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jul 2024 02:23 PM IST
सार

कबीरधाम में देर रात सड़क हादसे में एक की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया है। एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
Driver dies after diesel tanker overturns injured conductor admitted to hospital in Kabirdham
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कबीरधाम में देर रात सड़क हादसे में एक की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया है। एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा कवर्धा-सिमगा नेशनल हाईवे के रानी सागर गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद टैंकर में फंसे मृत ड्राइवर को बाहर निकाला और घायल परिचालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल का इलाज जारी है। 
विज्ञापन


मृतक और घायल का नाम अभी तक कंफर्म नहीं हो सका है। सिटी कोतवाली कवर्धा थाना से मिली जानकारी अनुसार चालक व कंडेक्टर एमपी के सागर जिले के रहने वाले है। परिजनों के आने के बाद नाम स्पष्ट हो सकेगा। हादसा कैसे हुआ ये भी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed