फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Vijay Sharma got the school inaugurated by the children children were overjoyed to see the new schoo

Kabirdham: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बच्चों से कराया स्कूल का लोकार्पण, नया शाला परिसर देख खुशी से झूमे बच्चे

Mon, 24 Jun 2024 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Jun 2024 07:57 PM IST
सार

आज सोमवार को स्थानीय कवर्धा विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर है। वे कई कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान बोड़ला ब्लॉक विभिन्न गांव में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma got the school inaugurated by the children children were overjoyed to see the new schoo
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बच्चों से कराया स्कूल का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सोमवार को स्थानीय कवर्धा विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर है। वे कई कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान बोड़ला ब्लॉक विभिन्न गांव में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम भोंदा में 24 लाख 26 हजार रुपए की लागत से समग्र शिक्षा अभियान के तहत नवनिर्मित शासकीय प्राथमिक शाला भवन के अतिरिक्त कक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर यहां पढ़ने वाले बच्चों के साथ लोकार्पण किया। 

विज्ञापन


स्कूल के विद्यार्थी नए शाला परिसर को देख खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों, शिक्षकों और स्कूल के विद्यार्थियों ने डिप्टी सीएम शर्मा को नए स्कूल भवन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा प्रदेश के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। बच्चों को विश्व स्तर की शिक्षा दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अब गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। इसके साथ ही स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री से स्वीकृति के बाद शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को भी शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


इसी प्रकार कवर्धा स्टेडियम के पास स्थित अपने नए विधायक कार्यालय में कवर्धा विधानसभा के लोगों से मांग, समस्याएं सुनीं और आवेदन लिया। कुछ समस्या का स्थल पर निराकरण किया। कुछ समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को समय पर निराकरण करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की हर समस्या पर उनका ध्यान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed