फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM flagged off the plant distribution vehicle Vijay Sharma planted saplings in Kabirdham

Kabirdham: पौधा वितरण वाहन को डिप्टी सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विजय शर्मा ने लगाए पौधे

Tue, 09 Jul 2024 08:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jul 2024 08:30 PM IST
सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम, अभियान का शुभारंभ कवर्धा वनमंडल से किया।

विज्ञापन
Deputy CM flagged off the plant distribution vehicle Vijay Sharma planted saplings in Kabirdham
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लगाया पौधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम, अभियान का शुभारंभ कवर्धा वनमंडल से किया। उन्होंने निःशुल्क पौधा वितरण के लिए स्ट्राईक फोर्स वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक-पेड़ मां-के-नाम अभियान प्रारंभ किया गया है। जो मूलतः पौधरोपण अभियान है। 

विज्ञापन


इस अभियान के तहत देश में सितंबर 2024 तक 80 करोड़ व मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है। भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा इसके लिए merilife.nic.inनामक वेब पोर्टल तैयार किया गया है, जिसमें अभियान संबंधी जानकारी की नियमित प्रविष्टि की जा रही है। कबीरधाम जिले में निःशुल्क पौधा प्राप्त करने के लिए विभाग द्वार क्यूआर कोड जारी किए गए है। इसे स्कैन करके पौधा प्राप्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन


सोमवार से शुक्रवार तक पौधा के लिए मांग किया जाएगा व शनिवार, रविवार को पौधा वितरण किया जाएगा। इस मौके पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव, वन विभाग के डीएफओ शशिकुमार सिंह, कवर्धा के पूर्व विधायक डॉ.सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट, कवर्धा जनपद उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू समेत स्कूली बच्चे व कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed