फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM cleaned Khedapati Hanuman complex of Kawardha

Kabirdham: डिप्टी सीएम ने कवर्धा के खेड़ापति हनुमान परिसर की सफाई, शहीद नरेन्द्र शर्मा के परिजनों से की मुलाकात

Mon, 15 Jan 2024 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 04:52 PM IST
सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज कवर्धा के खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में हम लोगों ने साफ-सफाई की है।

विज्ञापन
Deputy CM cleaned Khedapati Hanuman complex of Kawardha
डिप्टी सीएम ने कवर्धा के खेड़ापति हनुमान परिसर की सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा विधायक और राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह कवर्धा शहर के हनुमान मंदिर पहुंचकर खेड़ापति दादा के दर्शन किए और दंडवत प्रणाम कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज कवर्धा के खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में हम लोगों ने साफ-सफाई की है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी मंदिरों व तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं। भगवान राम के जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन हम सभी को दीपावाली की तरह ही घरों में दीपक जलाकर रोशन करना है।

विज्ञापन


शहीद नरेन्द्र शर्मा के परिजनों से की मुलाकात

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम दुल्लापुर में शहीद नरेन्द्र शर्मा की प्रतिमा में मल्यार्पण किया और उनके समक्ष दीप जलाकर उनके गौरवशाली समर्पण को स्मरण करते हुए नमन किया। डिप्टी सीएम शर्मा ने शहीद के परिवार के सदस्यों से भेंट-मुलाकत कर सभी का हाल-चाल जाना। उल्लेखनीय है कि 1971 में बांग्लादेश को लेकर भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ था। युद्ध में कबीरधाम जिले के ग्राम दुल्लापुर (रबेली) निवासी नरेन्द्र शर्मा देश के लिए बलिदान हुए थे। 20 वर्ष की छोटी सी उम्र में स्वदेश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदान नरेन्द्र शर्मा का जन्म 12 दिसम्बर 1951 को दुल्लापुर में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

11 जनवरी 1971 को राजस्थान रेजिमेंट अंतर्गत भारतीय सेना में शामिल होकर वे देश की सेवा करने लगे। इसी बीच भारत पाकिस्तान का युद्ध छिड़ गया। 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण व बांग्लादेश के विभाजन से समाप्त हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के 40 से अधिक योद्घाओं ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से लोहा लिया था। इसी लड़ाई में गांव के गौरव नरेन्द्र शर्मा मातृभूमि के लिए बलिदान हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed