Kabirdham: डिप्टी सीएम के गृह जिले में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल! पति ने पत्नी की पत्थर मारकर की हत्या
प्रदेश के डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। क्योंकि, इस साल जनवरी से लेकर 16 सितंबर तक 25 लोगों की हत्या कर दी गई है।
विस्तार
प्रदेश के डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। क्योंकि, इस साल जनवरी से लेकर 16 सितंबर तक 25 लोगों की हत्या कर दी गई है। 25वीं हत्या का मामला कवर्धा शहर के गंगा नगर वार्ड क्रमांक सात में सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी की पत्थर से मारकर हत्या कर दी है।
कबीरधाम एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि बीते दरमियानी रात कवर्धा थाना क्षेत्र के गंगा नगर वार्ड नंबर सात निवासी मृतिका बिमला भट्ट पति शंकर भट्ट उम्र 65 की हत्या की गई है। आज सुबह महिला के शव घर से बरामद किया गया है। आरोपी पति शंकर भट्ट उम्र 70 ने रात में किसी पारिवारिक विवाद के कारण अपनी पत्नी की घर में रखे शील (पत्थर) को सर में पटक कर हत्या कर दी।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मामले को लेकर हमला बोला है।
कवर्धा में ये पहली घटना नहीं है.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 16, 2024
गृहमंत्री के गृहक्षेत्र में लगातार ऐसी घटनाएँ हो रही हैं.
प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है.
कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में गृहमंत्री नहीं आ रहे हैं. pic.twitter.com/rk0Yzq7p4L
वारदात के बाद आरोपी पति शंकर भट्ट ने स्वयं को ब्लेड से पेट में काटकर चोट पहुंचाने का कोशिश किया है। इसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एफएसएल यूनिट को बुलाया गया है। घटना स्थल को सील कर दिया गया है। आसपास लोगो की आवाजाही बंद की गई है। पर्याप्त सुरक्षा बल लगाई गई है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।