Kabirdham: नक्सल प्रभावित गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, एसपी ने दिखाया जौहर, लगाए चौके-छक्के
दरअसल यह क्षेत्र एमपी-सीजी बॉर्डर से लगी हुई हैं। इस क्षेत्र में नक्सल गतिविधि की जानकारी सामने आते रहती है। नक्सलियों से ग्रामीणों की दूरी बनी रही इस कारण पुलिस विभाग द्वारा ऐसे आयोजन कराए जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले कबीरधाम में पुलिस व ग्रामीणों के बीच दोस्ती बनाने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कई प्रकार के आयोजन किये जा रहे है। इसी कड़ी में कबीरधाम एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव के निर्देश में नक्सल प्रभावित थाना झलमला क्षेत्र के तहत ग्राम अंजना और सामनापुर में क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव शामिल हुए। क्रिकेट प्रतियोगिता का जब शुभारंभ करने पहुंचे तो उन्होंने पिच पर बल्लेबाजी की और छक्का- चौका लगाकर अपना जौहर दिखाया।
विजेता खिलाड़ी को यातायात जागरूकता के लिए हेलमेट प्रदान किया। ग्राम अंजना के आयोजन समिति को 10 हजार रुपये सहयोग के रूप मे प्रदान किया। ग्राम अंजना में 28 टीम और ग्राम सामनापुर मे आयोजित प्रतियोगिता में 35 टीमें भाग ले रहीं हैं।
दरअसल यह क्षेत्र एमपी-सीजी बॉर्डर से लगी हुई हैं। इस क्षेत्र में नक्सल गतिविधि की जानकारी सामने आते रहती है। नक्सलियों से ग्रामीणों की दूरी बनी रही इस कारण पुलिस विभाग द्वारा ऐसे आयोजन कराए जाते हैं।