फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Collector on action mode notice issued to nine contractors for negligence in Jal Jeevan Mission in Kabirdham

Kabirdham: एक्शन मोड पर कलेक्टर, जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने पर नौ ठेकेदारों को नोटिस, एक ब्लैक लिस्टेड

Fri, 30 Aug 2024 04:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Aug 2024 04:07 PM IST
सार

आज शुक्रवार को कबीरधाम कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन व पेयजल व्यवस्था के संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन
Collector on action mode notice issued to nine contractors for negligence in Jal Jeevan Mission in Kabirdham
कलेक्टर ने बैठक में मिशन के कार्य की समीक्ष की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज शुक्रवार को कबीरधाम कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन व पेयजल व्यवस्था के संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने मिशन के कार्य की समीक्षा किया। जल जीवन मिशन में धीमी कार्य करने वाले 9 ठेकेदार को नोटिस व एक को ब्लैक लिस्टेड के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन


दरअसल जिले में जल जीवन मिशन के तहत 486 ग्राम में 1 लाख 31 हजार 380 घरेलू नल कनेक्शन में जल प्रदाय प्रारंभ किया जा चुका है। अभी तक मात्र 174 गांव का कार्य पूर्ण हो चुका है। बैठक में  कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सभी कार्य पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ किए जाए। जिन कारण से कार्य में दिक्कत आ रही है, उसे दूर करते हुए कार्य करे। विभाग के अधिकारी कारण का चिन्हाकिंत करते हुए संबंधित विभाग के साथ समन्वय कर निराकरण करें। सभी संबंधित विभाग को मिलकर काम करना होगा, ताकि मिशन के उद्देश्य को समय पर पूरा किया जा सके। 
विज्ञापन


जनता को इसका लाभ मिल सके। पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क तोड़ते है तो पाइप लाइन बिछाने के बाद उसका जल्द ही मरम्मत करना सुनिश्चित करें। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता दिलीप राजपूत ने बताया कि मिशन अंतर्गत कबीरधाम जिले के 959 ग्राम के लिए योजना तैयार की गई है, जिसमे से रेट्रोफिटिग की 231, सिंगल विलेज की 542 व सोलर पंप आधारित 186 ग्राम शामिल है। सभी ग्राम में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed