फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Chhattisgarh State Service Preliminary Exam Today

CGPSC Exam: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, कबीरधाम जिले में बनाए नौ परीक्षा केंद्र

Sun, 11 Feb 2024 09:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 11 Feb 2024 09:13 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh State Service Preliminary Exam Today
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर (सीजीपीएससी) द्वारा आज राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कबीरधाम जिले में परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों में पूरी तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन


परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे से और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 3 हजार 737 प्रतियोगी शामिल होंगे। परीक्षा के संचालन, गोपनीय सामाग्री की सुरक्षा के लिए अपर कलेक्टर  इंद्रजीत बर्मन को नोडल अधिकारी और प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी  एमके गुप्ता के सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर (सीजीपीएससी) परीक्षा के लिए पीजी कॉलेज कवर्धा, स्वामी करपात्री जी शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल रानी दुर्गावती चौक, शासकीय कन्या महाविद्यालय कवर्धा, सरस्वती शिशु मंदिर लोहारा रोड़ कवर्धा, अभ्युदय स्कूल सरोधा कनाल रोड़ कवर्धा, संत कबीर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन कवर्धा, अशोका पब्लिक स्कूल छिरहा, रायपुर रोड़, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल बस स्टैंड कवर्धा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed