फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Chhattisgarh Assembly elections 2023 AAP party has made Khadakraj Singh its candidate from Kawardha assembly

CG Elections 2023: 14 दिन पहले AAP में हुए शामिल, अब हाई प्रोफाइल सीट से मिला टिकट, जानें कौन हैं खड्गराज सिंह

Fri, 08 Sep 2023 09:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 09:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आप पार्टी ने विधानसभा कवर्धा से खड्गराज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 14 दिन पहले 26 अगस्त को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी।

विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly elections 2023 AAP party has made Khadakraj Singh its candidate from Kawardha assembly
खड्गराज सिंह और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के हाई प्रोफाइल विधानसभा क्षेत्र कवर्धा से आम आदमी पार्टी ने कवर्धा रियासत से संबंध रखने वाले राजा खड्गराज सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि ये 14 दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


 

26 अगस्त को आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इन्हे पार्टी में शामिल किया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इन्हे कवर्धा से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। शुक्रवार को पार्टी ने इन्हे टिकट दे दिया। खड्गराज सिंह पूर्व में बीजेपी में रहे हैं। ये सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष भी रहे है। इसके बाद बीजेपी छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में शामिल हो गए थे। अब आप का दामन थामा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 उम्मीदवारों को आप ने चुनावी मैदान में उतारा
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में कुल दस उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी दूसरी बार छत्तीसगढ़ में किस्मत आजमा रही है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद पार्टी ने अब छत्तीसगढ़ में फोकस किया है। छत्तीसगढ़ में बसपा और बीजेपी के बाद आप उम्मीदवारों की लिस्ट आई है। 

विज्ञापन

कवर्धा विधानसभा 2018 चुनाव परिणाम    

प्रत्याशी का नाम     -    पार्टी    -    वोट मिले 
मोहम्मद अकबर     -    कांग्रेस     -    136320
अशोक साहू         -    भाजपा    -    77036
रामखिलावन डहरिया     -    निर्दलीय     -    6604
अगमदास अनंत     -    जोगी कांग्रेस     -    6250
 

इन 10 सीटों से उम्मीदवारों के नाम का एलान

दंतेवाड़ा- बालू राम भवानी
नारायणपुर- नरेन्द्र कुमार नाग
अकलतरा- आनंद प्रकाश मिरी
भानुप्रतापपुर- कोमल हुपेंडी
कोरबा-विशाल केलकर
राजिम- तेजराम विद्रोही
पत्थलगांव- राजा राम लकड़ा
कवर्धा- राजा खड्गराज सिंह
भटगांव-सुरेन्द्र गुप्ता
कुनकुरी- लेओस मिंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed