फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   CG Election 2023 Disabled and elderly people will vote from home in Kabirdham for two days from today

CG Election 2023: कबीरधाम में आज से दो दिन मतदान, इन लोगों को मिली छूट; घर से कर सकेंगे वोटिंग

Mon, 30 Oct 2023 12:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 30 Oct 2023 12:02 PM IST
सार

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले कबीरधाम में आज से दो दिनों के लिए वोटिंग हो रही है। इन दो दिनों में कुछ लोगों को घर से वोट डालने की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
CG Election 2023 Disabled and elderly people will vote from home in Kabirdham for two days from today
कलेक्टर ऑफिस में दस्तावेज लेते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chhattisgarh Assembly Election 2023: भारत निर्वाचन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशों के अनुपालन में कबीरधाम जिले के कवर्धा और पंडरिया विधानसभा में चालीस प्रतिशत से ऊपर दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग आज सोमवार से मतदान करेंगे। 31 अक्तूबर को भी वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि आज 30 अक्तूबर को सुबह कबीरधाम कलेक्टोरेट कार्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से मतदान दल को रवाना किया गया। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुसार, विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग (दिव्यांग प्रमाण पत्र अनिवार्य है) और 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं को इस बार घर बैठे मतदान कराने की सुविधा दी गई है। 
विज्ञापन


जिले के पंडरिया एव कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कुल 450 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान कराने के लिए बीएलओ के माध्यम से सहमति दी है। मतदान का समय सुबह 8 बजे शाम 5 बजे निर्धारित है। मतदान की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। मतदान दिवस एवं समय की जानकारी कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों को दी जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान दलों के लिए रूटचार्ट तैयार कर लिया गया है। इन मतदाताओं में विधानसभा क्षेत्र पंडरिया से 30 दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से अधिक 129 मतदाता कुल 159 मतदाताओं ने सहमति प्रदान की है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र कवर्धा से 51 दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से अधिक 246 कुल 291 मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए सहमति प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed