फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   CG election 2023 Big leaders of Sahu community join Congress

CG election 2023: साहू समाज के बड़े नेता कांग्रेस में शामिल, लोगों का फूटा गुस्सा, बीजेपी को समर्थन का एलान

Fri, 27 Oct 2023 01:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Oct 2023 01:47 PM IST
सार

साहू समाज की बैठक में अध्यक्ष शीतल साहू, महामंत्री बालाराम साहू, उपाध्यक्ष कौशल साहू के पद को शून्य घोषित कर दिया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि समाज भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करेगा।

विज्ञापन
CG election 2023 Big leaders of Sahu community join Congress
साहू समाज की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम में गुरुवार को भाजपा नेता व साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू, महामंत्री बालाराम साहू, उपाध्यक्ष कौशल साहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन लोगों को पार्टी में प्रवेश कराया है। इसके बाद दिनभर इस मामले को लेकर राजनीति गरम रही। भाजपा के बाद साहू समाज के अन्य लोग इस मामले को लेकर सामने आए है। गुरुवार देर रात को साहू समाज की आपातकालीन बैठक हुई। इस बैठक में शीर्ष नेताओं के कांग्रेस प्रवेश से समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 

विज्ञापन


साहू समाज की बैठक में अध्यक्ष शीतल साहू, महामंत्री बालाराम साहू, उपाध्यक्ष कौशल साहू के पद को शून्य घोषित कर दिया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि समाज भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करेगा। साहू समाज के लोगों का कहना है कि शीतल साहू समेत अन्य लोगों का कांग्रेस प्रवेश करने से कोई एतराज नहीं है। लेकिन, साहू संघ को सामने नहीं लाना था। इस कारण जिला साहू समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा है। इस मामले को लेकर आज शुक्रवार को बैठक होगी। इस बैठक में नए जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में इसलिए महत्वपूर्ण है यह समाज

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 60 हजार से अधिक साहू वोटर हैं। यहीं कारण है कि कवर्धा विधानसभा से बीते 2003, 2008, 2013 और 2018 के चुनाव में भाजपा ने साहू समाज के ही व्यक्ति को चुनाव में उतारा था। तब केवल 2018 के चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में कवर्धा से भाजपा की ओर से विजय शर्मा व पंडरिया से भावना बोहरा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता- भाजपा जिला अध्यक्ष

भाजपा के जिला अध्यक्ष व पूर्व कवर्धा विधायक अशोक साहू ने कहा कि साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू समेत अन्य पदाधिकारियों का कांग्रेस प्रवेश करने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। इनके कांग्रेस में शामिल होने से मात्र तीन वोट कांग्रेस की वृद्धि होगी। साहू समाज परंपरागत भाजपा को समर्थन करते आई है। भाजपा ने हमेशा साहू समाज का सम्मान किया है। कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने बीते कई विधानसभा चुनाव में साहू समाज के व्यक्ति को टिकट भी दिया है। इतना ही पार्टी ने अपने विधायक को संसदीय सचिव तक बनाया है।

 

वर्तमान में कांग्रेस पार्टी ने कबीरधाम जिले के पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से एक भी बार साहू समाज के व्यक्ति को टिकट तक नहीं दिया है। वर्तमान समय में भाजपा ने कबीरधाम जिला अध्यक्ष व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष साहू समाज के व्यक्ति को बनाया है। इसके अलावा कबीरधाम जिले से लगे साजा, बेमेतरा व लोरमी विधानसभा क्षेत्र के लिए साहू समाज के व्यक्ति को टिकट दिया है। भाजपा द्वारा साहू समाज का हमेशा सम्मान करती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed