{"_id":"650532f545d6a60dc5054fe3","slug":"bodla-of-kabirdham-also-included-in-500-aspirational-blocks-of-the-country-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: देश के 500 आकांक्षी ब्लॉक में कबीरधाम का बोड़ला भी शामिल, विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: देश के 500 आकांक्षी ब्लॉक में कबीरधाम का बोड़ला भी शामिल, विकास को मिलेगी रफ्तार
Sat, 16 Sep 2023 10:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:15 AM IST
सार
देश के 500 ब्लॉक को नीति आयोग दिल्ली ने अपने आकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के 20 ब्लॉक में कबीरधाम जिले का बोड़ला भी शामिल है।
विज्ञापन
Kabirdham News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के 500 ब्लॉक को नीति आयोग दिल्ली ने अपने आकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के 20 ब्लॉक में कबीरधाम जिले का बोड़ला भी शामिल है। यहां 39 प्रकार के मापदंड तय किए गए, सभी कार्य पर केंद्र सरकार नजर रखेगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि आकांक्षी विकासखंड का कार्य भारत सरकार द्वारा प्राथमिकता में रखा गया है। पूरे देश में 500 विकासखंड इस योजना में शामिल हैं तथा छत्तीसगढ़ के 20 विकासखंड इसमें शामिल हैं। जिसमें कबीरधाम जिले का बोड़ला विकासखंड भी है। चयनित विकासखंड के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाते हुए अनेक पैमानों पर राज्य स्तर के औसत से अधिक वृद्धि करना ही इस योजना का मुख्य लक्ष्य है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बीते दिनों बैठक में आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में विभागों द्वारा कराएं जा रहे विभिन्न कार्यों एवं प्रयासों की समीक्षा की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य मिलाकर कुल 39 बिंदुओं पर कार्य करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पिछड़े विकासखंड को भारत सरकार एवं नीति आयोग द्वारा निर्धारित 39 अलग-अलग पैरामीटर पर राज्य के औसत स्तर से ऊपर लाना है।
विज्ञापन