फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   BJP Mahila Morcha gheraoed the Collectorate demanding prohibition of liquor

kabirdham: शराबबंदी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्टोरेट का किया घेराव, कार्यालय में की नारेबाजी

Mon, 11 Sep 2023 06:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Sep 2023 06:32 PM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा के नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट तंत्र, कुशासन और वादाखिलाफी से आज प्रदेश की जनता में रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha gheraoed the Collectorate demanding prohibition of liquor
शराबबंदी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को कवर्धा में शराबबंदी समेत अन्य मांगों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्टोरेट का घेराव किया। इन कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने कलेक्टोरेट से 200 मीटर दूर भोजली तालाब के पास बैरिकेड लगाकार रखा था। इसके बाद भी कई कार्यकर्ता कलेक्टोरेट कार्यालय के मेन गेट के सामने पहुंच गए। गेट के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद भाजपा महिला मोर्चा के नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट तंत्र, कुशासन और वादाखिलाफी से आज प्रदेश की जनता में रोष व्याप्त है। गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार के शासन में विगत तीन माह में शराब के सेवन से आठ लोगों की जान चली गई। सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा कवर्धा द्वारा उन्हीं वादाखिलाफी के विरुद्ध व प्रदेश में जहरीली शराब बेचने के खिलाफ एकदिवसीय कलेक्टर कार्यालय एवं आबकारी कार्यालय का घेराव किया गया। 

विज्ञापन

 

साथ ही कहा कि 1200 करोड़ का शराब घोटाला करने वाली इस सरकार के खिलाफ अब प्रदेश की नारी शक्ति ने भ्रष्टाचारी सरकर को हटाकर छत्तीसगढ़ में विकास और सुशासन का कमल खिलाने का संकल्प कर लिया है। इस अवसर पर जिला भाजपा महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed