फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Bhoomi Puja and inauguration of construction work worth more than six crores

वन मंत्री की सौगाात: छह करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य का भूमिपूजन और लोकार्पण, अकबर बोले- विकास कर रहा प्रदेश

Wed, 20 Sep 2023 08:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 08:04 PM IST
सार

मंत्री अकबर ने सड़कों का निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश विकास कर रहा है। कबीरधाम जिला बैगा बाहूल क्षेत्र है जहां विशेष पिछड़ी जनजाति निवास करती हैं।

विज्ञापन
Bhoomi Puja and inauguration of construction work worth more than six crores
कबीरधाम जिले को वन मंत्री की सौगाात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के कवर्धा विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने करीब छह करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया है। उन्होंने जिले में आवागमन को दूरूस्त करने और सुगम पहुंच मार्ग के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पक्की सड़क निर्माण कार्यों की सौगात दी। इसके लिए पांच करोड़ नौ लाख 1000 हजार रुपए की लागत से चार ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पक्की सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। 

विज्ञापन


मंत्री अकबर ने सड़कों का निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश विकास कर रहा है। कबीरधाम जिला बैगा बाहूल क्षेत्र है जहां विशेष पिछड़ी जनजाति निवास करती है। इन क्षेत्र में विकास की पहुंच के लिए लगातार सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए पहुंचमार्ग जरूरी है। सड़कों से ही शहर से वनांचल क्षेत्र तक संपर्क बना होता है जिससे विकास शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचती है। 

विज्ञापन

 

सड़कों के निर्माण कार्य होने से ग्रामवासी सरलता से शहर तक पहुंच सकते है और उन्हें विभिन्न सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जिले में सड़कों के जाल से जिला का विकास होगा। जिले सुदूर वनांचल क्षेत्र बोड़ला में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 72 लाख 28  हजार रुपए की लागत से 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड और 20 बिस्तरीय अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। मंत्री अकबर ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड बनने और 20 बिस्तरीय अतिरिक्त कक्ष के निर्माण होने से स्वास्थ सुविधाओं का बेहतर लाभ नागरिकों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed