फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Before the elections Minister Mohammad Akbar gave a gift

Kawardha: चुनाव से पहले मंत्री मोहम्मद अकबर ने दी सौगात, करोड़ों के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Sat, 07 Oct 2023 02:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Oct 2023 02:43 PM IST
सार

मंत्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। गांव-गांव में लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ छोटे-बड़े कार्यों के माध्यम से आमनागरिकों को सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Before the elections Minister Mohammad Akbar gave a gift
मंत्री मोहम्मद अकबर ने दी सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए एक करोड़ 28 लाख चार हजार रुपये की लागत से 16 विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। 

विज्ञापन

 

भूमिपूजन कार्यों में नवीन प्राथमिक शाला भवन, सामुदायिक भवन निर्माण, प्राथमिक शाला भवन निर्माण, बाउन्ड्रीवाल निर्माण, पचरी निर्माण, सांस्कृतिक मंच निर्माण, और मंगल भवन निर्माण कार्य शामिल है। मंत्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। गांव-गांव में लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ छोटे-बड़े कार्यों के माध्यम से आमनागरिकों को सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया है और इस दिशा में आगे बढ़ते हुए जिले के विकास को प्राथमिकता में रखते हुए निर्माण कार्य कराए। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ अंचलों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य की दिशा में काम करते हुए अनेक परिवर्तन लाएं हैं। आज एक करोड़ 28 लाख चार हजार रुपये की लागत से 16 विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया है, इससे कबीरधाम जिले को एक नया आयाम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed