{"_id":"677fa9cfd5a68126120b7b96","slug":"10-lakh-rupees-were-cheated-in-name-of-getting-a-job-as-a-patwari-case-registered-against-accused-aslam-khan-i-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: पटवारी की नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे, आरोपी असलम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: पटवारी की नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे, आरोपी असलम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 09 Jan 2025 04:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 09 Jan 2025 04:20 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में पटवारी की नौकरी लगाने के नाम पर एक युवक से 10 लाख रुपए की ठगी हुई है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले में पटवारी की नौकरी लगाने के नाम पर एक युवक से 10 लाख रुपए की ठगी हुई है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पीड़ित गोपेश्वर साहू निवासी ग्राम गगरिया-खम्हरिया के आवेदन पर आरोपी असलम खान पिता युसुफ खान उम्र 39 निवासी ममता नगर राजनांदगांव के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार वर्ष 2022में पटवारी भर्ती के लिए विज्ञापन निकला था। इसकी भर्ती परीक्षा अप्रैल 2022 में हुई।
विज्ञापन
परीक्षा दिलाने के बाद 27 अप्रैल 2022 को आरोपी असलम खान पीड़ित के घर में आया था। आरोपी ने रायपुर मंत्रालय में सचिव से अच्छा पहचान होने व मंत्रालय में कई लोगों का क्लर्क की नौकरी लगाने का दावा किया। पीड़ित को पटवारी का नौकरी लगवाने का दावा कर 10 लाख रुपए देने की बात कही। तब पीड़ित ने पहले दिन 50 हजार रुपए अपने घर में दे दिए। आरोपी ने पीड़ित के प्रवेश पत्र मांगा।
विज्ञापन
इसके बाद अलग-अलग समय में 9.50लाख रुपए दिए गए। जब परीक्षा परिणाम जारी हुआ तो पीड़ित गोपेश्वर साहू का चयन नहीं हुआ। इधर, नौकरी नहीं मिलता देख पीड़ित गोपेश्वर साहू ने फिर से आरोपी असलम खान से संपर्क किया। आरोपी बेहद शातिर है। उसने पीड़ित को कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) कबीरधाम के नाम पर एक नियुक्ति आदेश दे दिया। इस नियुक्ति आदेश को लेकर जब गोपेश्वर कवर्धा के तहसील कार्यालय पहुंचे तो वह फर्जी निकला। कवर्धा तहसीलदार ने भी इसकी पुष्टि की। इसके बाद पीड़ित ने अपने 10 लाख रुपए को वापस मांगे, आरोपी ने 70 हजार रुपए को वापस किया। इसके बाद 9.30 लाख रुपए वापस नहीं कर रहा है। ऐसे में इसी माह जनवरी में सहसपुर लोहारा में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में ले लिया है।
विज्ञापन