फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham Pandariya police arrested two members of the Nut gang

Kabirdham: बैंक के बाहर रेकी कर चोरी की घटना को देते थे अंजाम, घूम-घूम की वारदात, पुलिस ने दो शातिरों को पकड़ा

Thu, 02 Mar 2023 02:57 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 02:57 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों ने बताया  कि वह विभिन्न राज्यों में घूम-घूम कर इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पंडरिया, कुकदुर के अलावा अंबिकापुर, सीधी, सहडोल, सिहोर, कटघोरा में भी घटना करते थे। 
 

विज्ञापन
Kabirdham Pandariya police arrested two members of the Nut gang
कबीरधाम की थाना पंडरिया पुलिस के हाथ दो शातिर चोर हत्थे चढ़ गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

कबीरधाम की थाना पंडरिया पुलिस के हत्थे दो शातिर चोर चढ़े हैं। आरोपी घूम-घमकर बैंक के बाहर पहले रेकी करते थे, इसके बाद मौका मिलने पर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। थाना पंडरिया पंजाब एजेंसी के पास से एक लाख 75 हजार तो कुकदूर स्टेट बैंक के पास से दोनों आरोपियों ने दो लाख पचास हजार रुपये की चोरी की थी।

विज्ञापन

केस - एक

प्रार्थी सुखदेव प्रसाद चन्द्रवंशी निवासी रूसे थाना पांडातराई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह केसीसी से पैसा निकालने स्टेट बैंक पंडरिया आया था। बैंक से 1,75,000 हजार रुपये कैश निकालने के बाद पीले रंग के झोले में रखकर अपने मोटर सायकल से धान बीज खरीदने कुकदूर रोड पंजाब एजेंसी गया। पंजाब एजेंसी पास अपने मोटर सायकल के डिक्की में पैसे को रखकर बीज खरीदने दुकान चला गया। वापस आकर देखा तो गाड़ी की डिक्की में रखे रुपये एवं कागजात चोरी कर लिए गए।

विज्ञापन

केस- दो

प्रार्थी केदारनाथ माठले निवासी नेऊर ने थाना कुकदुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी मोटर साइकिल से धान बिक्री का पैसा निकालने व केसीसी का पैसा पटाने जिला सहकारी बैंक कुकदूर गया था। जिला सहकारी बैंक से धान बिक्री की रकम 2,50,000 रुपये निकाल कर झिल्ली में लपेट केसीसी लोन पटाने ग्रामीण बैंक कुई गया। लोन नहीं जमा होने से साप्ताहीक बाजार कुई जाकर एसबीआई एटीएम के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर सब्जी लेने बाजार गया। सब्जी खरीदकर वापस मोटर साइकिल के पास आकर देखा तो डिक्की में लाल रंग की झिल्ली में रखे रूपये एवं दस्तावेज को किसी ने चोरी कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों चोरी की घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल और थाना प्रभारी पंडरिया व थाना प्रभारी कुकदूर को अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। जिस पर गठित टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की मदद से अनुपपुर भोलगढ़ निवासी सुमीत कंजर और संजय कंजर की पहचान हुई।

जिसके बाद अनुपपुर थाना से जानकारी प्राप्त हुई कि नट गिरोह के अंतराज्यीय गिरोह के दो सदस्य सुमीत कंजर और संजय कंजर सीधी थाना द्वारा गिरफ्तार किये गये हैं। जिस पर थाना पंडरिया एवं कुकदूर से टीम गठित कर सीधी सिटी कोतवाली मध्यप्रदेश जाकर गिरफ्तार आरोपी सुमीत कंजर एवं संजय कंजर से पूछताछ की गई। जिन्होंने घटना को स्वीकार किया। 

 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया  कि वह विभिन्न राज्यों में घूम-घूम कर इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पंडरिया, कुकदुर के अलावा अंबिकापुर, सीधी, सहडोल, सिहोर, कटघोरा में भी इनके द्वारा ऐसी घटना की गई है। आरोपी लूट और छिनैती भी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed