फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Julus-e-Mohammadi procession was taken out on occasion of Eid Milad Un Nabi in Bijapur

Eid Milad Un Nabi: बीजापुर में शान से निकाली गई जुलूस ए मोहम्मदी, परचम कुशाई के बाद की गई अमन चैन की दुआ

Thu, 28 Sep 2023 07:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Sep 2023 07:12 PM IST
सार

पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के मौके पर शान से जुलूस ए मोहम्मदी निकाली गई। जुलूस में बीजापुर, आवापल्ली, कुटरू, फरसेगढ़ व नैमेड से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग आकर शामिल हुए। 

विज्ञापन
Julus-e-Mohammadi procession was taken out on occasion of Eid Milad Un Nabi in Bijapur
जुलूस ए मोहम्मदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिला मुख्यालय में अंजुमन इस्लामियां कमेटी की अगुवाई में पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के मौके पर शान से जुलूस ए मोहम्मदी निकाली गई। इस जुलूस में बीजापुर, आवापल्ली, कुटरू, फरसेगढ़ व नैमेड से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग आकर शामिल हुए। 

विज्ञापन


हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के मौके पर गुरुवार की सुबह 9 बजे बीजापुर जामा मस्जिद से अंजुमन इस्लामियां कमेटी के अगुवाई में जश्न ए ईद मिलाद उन नबी के मौके पर  जुलूस ए मोहम्मदी बड़े ही शान ओ शौकत के साथ निकाली गई। जुलूस जामा मस्जिद से निकल कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर भ्रमण के बाद वापस जामा मस्जिद में आकर खत्म हुई। जुलूस में लोगों ने खूब नारे लगाकर पैगंबर साहब की शान में नाअत व सलातो सलाम पढ़ी। 
विज्ञापन


युवाओं ने जोशीले अंदाज में नबी की आमद की खुशियां मनाई। जुलूस के बाद जामा मस्जिद में परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। इसके बाद फातिहा पढ़ी गई और  मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। फातेहा ख्वानी के बाद मर्दों को पैगंबर साहब के मुंहे मुबारक की जियारत कराई गई व नमाजे जोहर के बाद औरतों को मुंहे मुबारक की जियारत करवाई गई। अंजुमन इस्लामियां कमेटी की ओर से शाम में आम लंगर का इंतेजाम किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजुमन इस्लामिया कमेटी के मुबारक मौके पर इस बार बीजापुर में महिलाओं ने भी काफी उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 11 दिनों तक महिलाओं ने मिलाद व तकरीर का प्रोग्राम अच्छे तरीके से कराया। प्रोग्राम के 11वें दिन महिलाओं ने प्रोग्राम में आने वाली सभी महिलाओं व बच्चों को तोहफा देकर लंगर बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed