फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Job opportunities for youth in private sector, placement camp on 20 March recruitment to be done for 128 posts

Job News: प्राइवेट सेक्टर में युवाओं को नौकरी का अवसर, 20 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 128 पदों पर होगी भर्ती

Tue, 18 Mar 2025 03:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 18 Mar 2025 03:52 PM IST
सार

निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए दिनांक 20 मार्च जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
Job opportunities for youth in private sector, placement camp on 20 March recruitment to be done for 128 posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विभिन्न क्षेत्रों में 128 पदों पर भर्ती होगी। रायगढ़ में 20 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। जिसके तहत युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर मिल सकता है। 
विज्ञापन


निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए दिनांक 20 मार्च जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें रिक्त विभिन्न 128 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक एवं योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं रिज्यूम के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, अदानी पावर लिमिटेड छोटे भंडार रायगढ़ में अप्रेन्टिसशिप के 9 पद, मां मंगला इस्पात प्रालि रायगढ़ में सीनियर फिटर (मैके.), वेल्डर एंड कटर, आरएमपी ऑपरेटर, शिफ्ट इंचार्ज (मैकेनिकल), इलेक्ट्रिशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं कुक, मे.गोयल मोटोकॉर्प प्रा.लि.रायगढ़ में सेल्स हेड, एचआरए मैनेजर, फाइनेंस मैनेजर, एकाउंस मैनेजर, मार्केटिंग एंड इंस्टीट्यूशन मैनेजर, सेल्स टीम लीडर, ओल्ड कार एक्सचेंज मैनेजर, सेल्स कन्सल्टेंट, वर्कशॉप फ्लोर मैनेजर, वारंटी मैनेजर, मैकेनिक असिस्टेंट मैकेनिक, सर्विस एडवाईजर, कार ड्राईवर, मे.वेक्टर फायनेंस प्रा.लि.में कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर (सीआरओ) एवं प्रोजेक्टर मैनेजर तथा मे.टैंगो सिक्युरिटी सर्विसेंस प्रा.लिमि.रायपुर में सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed