फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   jccj protest against chhattisgarh first ethanol plant in kabirdham

छत्तीसगढ़ के पहले एथेनॉल प्लांट का विरोध: सड़क पर उतरी JCCJ, दावा- शराब बनाएंगे, भर्ती में भी फायदा नहीं

Mon, 13 Mar 2023 07:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Mar 2023 07:00 PM IST
सार

जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दोपहर करीब 4 बजे कलेक्ट्रेट का घेराव किया। वहीं राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि भोरमदेव कारखाना प्रबंधन और सीडीएल कंपनी द्वारा किए गए एमओयू को निरस्त किया जाए। इसके साथ ही जिले के अन्य मुद्दें जैसे किसान, बिजली, सड़क, स्वास्थ समेत 21 बिंदु शामिल हैं। 

विज्ञापन
jccj protest against chhattisgarh first ethanol plant in kabirdham
एथेनॉल प्लांट के विरोध में जेसीसीजे ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पहले एथेनॉल प्लांट के शुरू होने से पहले ही विरोध होने लगा है। उसके खिलाफ सोमवार को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (JCCJ) कबीरधाम में सड़क पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पार्टी का दावा है कि प्लांट में एथेनॉल नहीं, बल्कि शराब बनाई जाएगी। वहीं स्थानीय युवाओं को भी भर्ती मे कोई फायदा नहीं मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा है। प्रदेश का पहला एथेनॉल प्लांट कबीरधाम शहर से करीब आठ किमी दूर ग्राम राम्हेपुर स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने के पीछे बनकर तैयार हो गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की ओर से सोमवार को शहर के भारत माता चौक पर सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने दावा किया कि, एथेनॉल प्लांट में शराब बनाने की तैयारी है। इसके अलावा यहां बेरोजगारों को नौकरी दिए जाने का दावा किया गया था, लेकिन कंपनी की ओर से जारी विज्ञापन में अनुभव की प्राथमिकता देकर स्थानीय युवाओं को दूर किया जा रहा है। अमित जोगी ने कहा कि, इस प्लांट में इतना पानी इस्तेमाल किया जाएगा कि आसपास के खेत तक बंजर हो जाएंगे। आरोप लगाया कि सरकार अपने करीबी दोस्तों के लिए दारू बनाने की फैक्ट्री खुलवा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अजीत जोगी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने कहा कि, 2018 में शराब बंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार हमारे जिले में भोरमदेव एथेनॉल प्लांट के नाम पर अघोषित रूप से शराब बनाने का काम करने वाली है। जिस तरह से हमारी 100 एकड़ जमीन को पानी के मोल पर मात्र 5.27 करोड़ रुपये में सालाना की दर से 30 साल के लिए दिया गया है। उससे पता चलता है कि छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी शराब बनाने वाली वनशीड ग्रुप केसीडीएल (छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज लिमिटेड ) के सहायक उपक्रम एनकेजे बायो फ्यूल में आने वाले दिनों में एथेनॉल की जगह शराब ही बनाई जाएगी। 

ड्राइवर पोस्ट के लिए ग्रेजुएट और 5 साल का अनुभव
जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील केसरवानी ने बताया कि 2020 में भूपेश बघेल द्वारा कंपनी ने एमओयू करते समय कहा गया था कि इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। पिछले दिनों प्लांट में कार्य करने के लिए 115  लोगों के लिए रिक्तियां निकाली गईं, लेकिन उसमें  से 20 साल तक कार्य करने के अनुभव मांगा गया। उससे प्रतीत होता है कि कवर्धा में एथेनॉल की फैक्ट्री नहीं, बल्कि शराब फैक्ट्री खुल रही है। स्थानीय लोगों को रोजगार के नाम पर सिर्फ जंग घिसने या मजदूरी कराने की तैयारी है। ड्राइवर पोस्ट के लिए भी ग्रेजुएट और 5 साल का अनुभव मांगा गया है, जो कि स्थानीय लोगों के साथ धोखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed