फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   JCCJ opposes singer Arijit Singh program in raipur

छत्तीसगढ़: जेसीसीजे ने किया बॉलीवुड सिंगर अर्जित सिंह के कार्यक्रम का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Mar 2023 12:25 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 12:25 PM IST
सार

अजीत जोगी युवा मोर्चा ने रायपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा परीक्षा काल के दौरान बॉलीवुड सिंगर अर्जित सिंह के रंगारंग कार्यक्रम की अनुमति देना छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला है।

विज्ञापन
JCCJ opposes singer Arijit Singh program in raipur
जेसीसीजे ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अजीत जोगी युवा मोर्चा ने रायपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा परीक्षा काल के दौरान बॉलीवुड सिंगर अर्जित सिंह के रंगारंग कार्यक्रम की अनुमति देना छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला है। जहां हम 9 दिन पूजा अर्चना कर प्रदेश के मंदिरों में ज्योत जलाकर मातारानी की आराधना करते है और उसी बीच उक्त कार्यक्रम में सरकार ने खुलेआम शराब पिलाने की अनुमति दे रही। जिला प्रशासन की ओर से अर्जित के कार्यक्रम में शराब पिलाने की अनुमति वापस नहीं लिया जाता है, तो अजीत जोगी युवा मोर्चा अर्जित के कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव निलेश चौहान ने कहा सरकार छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने परीक्षा के समय इस प्रकार नाच गाने की अनुमति देकर छात्र-छात्राओं का ध्यान शिक्षा से भटका रही है, जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा छात्रों को अभी ध्वनि प्रदूषण की नहीं बल्कि शिक्षा के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता है।
विज्ञापन


ये रहे उपस्थित
रायपुर जिला अध्यक्ष संदीप यदु ने आरोप लगाया कि अर्जित सिंह के आयोजन में आयोजक की ओर से शराब परोसने का भी काम किया जाएगा, जो की पूर्णता गलत है। राजधानी में ऐसे आयोजन में आय दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है। जिससे छत्तीसगढ़ में अभी खौफ का मौहल बना हुआ है। इन सब के बावजूद अगर शराब परोसने की अनुमति दी जाती है और आयोजन को  48 घंटे के अंदर स्थगित नहीं करने पर अजीत जोगी युवा मोर्चा कार्यक्रम स्थल पर जा कर पुरजोर विरोध करेंगे, जिसकी जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी।  ज्ञापन के दौरान प्रदीप साहू, निलेश चौहान, संदीप यदु, विवेक बंजारे, सन्नी तिवारी, राज बंजारे, रोहन नायक, तरुण सोनी, कन्हैया साहू, सोनू गिलहरे आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed