फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 Manish Tripathi Accused of Submitting Fake Enrollment Letter, Seeks Response from Amit Jogi

CG Election 2023: मनीष त्रिपाठी पर लगा फर्जी नामांकन पत्र दाखिल करने का आरोप, अब अमित जोगी से मांगा जवाब

Tue, 31 Oct 2023 12:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 12:34 PM IST
सार

CG Chunav 2023: मनीष त्रिपाठी को दरकिनार कर देने से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जहां पर जेसीसीजे की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को शिकायत की गई है कि किसी मनीष त्रिपाठी द्वारा जेसीसीजे से अपना नाम निर्देशन फार्म जमा किया गया है, वो फर्जी है।

विज्ञापन
CG Election 2023 Manish Tripathi Accused of Submitting Fake Enrollment Letter, Seeks Response from Amit Jogi
मनीष त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा में चुनाव रोचक मोड़ पर आ गया है। मनीष त्रिपाठी ने अभी तक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) धर्मजीत सिंह के भाजपा में चले जाने के बाद पार्टी का झंडा उठाये रखा था। पर अब कांग्रेस छोड़कर जेसीसीजे में आये सागर सिंह बैस को उम्मीदवार बना दिया।

विज्ञापन


मनीष त्रिपाठी को दरकिनार कर देने से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जहां पर जेसीसीजे की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को शिकायत की गई है कि किसी मनीष त्रिपाठी द्वारा जेसीसीजे से अपना नाम निर्देशन फार्म जमा किया गया है, वो फर्जी है। शिकायत में कहा गया है कि मनीष त्रिपाठी द्वारा नाम निर्देशन में जमा किए गए फार्म ए और फार्म बी में पार्टी के अध्यक्ष अमित जोगी और पार्टी के महासचिव महेश देवांगन के फर्जी हस्ताक्षर और पार्टी की फर्जी सील का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन


खुद को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बताया गया है। शिकायत में जालसाजी और कूटरचना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं इस पूरे मामले पर जब जेसीसीजे के लोरमी विधानसभा प्रभारी मनीष त्रिपाठी से बात की गई तो वो पूरे मामले पर पार्टी प्रमुख अमित जोगी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मनीष त्रिपाठी का कहना है कि अमित जोगी ने स्वयं लोरमी में आकर मुझे सब कार्यकर्ताओं के सामने बी फार्म दिया था।  जिसकी फोटो भी मेरे पास है। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि अब अमित जोगी को ये बताना होगा कि उनका दस्तखत फर्जी है या असली है। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जिस दिन अजीत जोगी ने पार्टी का गठन किया था। उस दिन से वो पार्टी के सदस्य हैं। मनीष ने कहा कि मेरे नामांकन रैली में पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष तिलक राम देवांगन खुद मौजूद थे। ऐसे में मेरा फार्म कैसे फर्जी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed