फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jawans returning from searching became victims of an accident

Chhattisgarh: सर्चिंग से लौट रहे जवान हुए दुर्घटना का शिकार, दो जवान समेत तीन घायल; सीआरपीएफ ने की मदद

Wed, 25 Jun 2025 09:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 09:54 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सर्चिंग से लौट रहे जवान दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में दो जवान समेत तीन घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की मदद के लिए सीआरपीएफ के जवान आए।

विज्ञापन
Jawans returning from searching became victims of an accident
सर्चिंग से लौट रहे जवान दुर्घटना का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकपाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग जिला पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें सर्चिंग से लौट रहे डीआरजी के दो जवान सहित तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इस दौरान सीआरपीएफ की 159 वीं बटालियन के कमांडेंट कुमार मयंक, द्वितीय कमान अधिकारी, मनीष कुमार मेडिकल अफसर डॉक्टर कासिद समेत जवानों ने मौके पर पहुंचे। घायल डीआरजी के जवानों और ग्रामीण की मदद करते हुए प्राथमिक उपचार किया और सभी घायलों को सीआरपीएफ के एंबुलेंस के जरिए सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबल के जवान अंदरुनी इलाकों से मोटरसाइकिल के जरिए सुकमा जिला मुख्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान चिकपाल के पास एक ग्रामीण की मोटरसाइकिल और नियंत्रित होकर जवानों के काफिले से टकरा गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार डीआरजी के दो जवान बुरी तरह घायल हो गए। फिलहाल, दोनों ही जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल जवानों के नाम अशोक कुंजाम, मांडवी राजकुमार और वहीं घायल ग्रामीण का नाम सुनील दुर्गा बताया जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed