फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   jawans caught prisoner running away from hospital in jagdalpur

Jagdalpur: अस्पताल से भागा कैदी, एक किमी पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, खुद को किया था जख्मी

Mon, 17 Oct 2022 06:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Oct 2022 06:24 PM IST
सार

कैदी मनीराम पर दुष्कर्म, अपहरण सहित अन्य मामले दर्ज हैं। इसके चलते वह जेल में बंद है। जवानों का कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदेशा नहीं था कि कैदी मनीराम भागने का प्रयास कर सकता है। हालांकि उसे पकड़ने में कामयाब रहे। 

विज्ञापन
jawans caught prisoner running away from hospital in jagdalpur
पुलिस गिरफ्त में अस्पताल से भागा कैदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित अस्पताल में भर्ती एक कैदी सोमवार को भाग निकला। कैदी ने चेकअप के दौरान जवान को धक्का मारा और कूद कर भाग गया। इस पर पुलिस ने पीछा किया और करीब एक किमी दूर उसे फिर दबोच लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। कैदी दुष्कर्म के एक मामले में जेल में बंद है। उसने खुद से अपनी आप को जख्मी कर लिया था। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गरदा का रहने वाला मनीराम पोडियामी (26) दुष्कर्म, अपहरण सहित अन्य मामलों में सेंट्रल जेल में बंद था। उसने खुद को जख्मी कर लिया। इसके बाद जेल प्रहरी उसे लेकर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी सुरक्षा में अन्य जवान भी तैनात थे। सोमवार दोपहर में मनीराम को वार्ड से चेकअप के लिए कैजुअल्टी ले जाया गया था। 
विज्ञापन


इसी दौरान मनीराम सुरक्षा में लगे जवानों को धक्कर देकर सामने की रेलिंग से बाहर कूद गया और भाग निकला। इस पर उसे पकड़ने के लिए जवान पीछे दौड़े। इसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। कैदी के भागने का पता चला तो हॉस्पिटल चौकी में तैनात जवानों ने बाइक से पीछा किया और करीब एक किमी दूर उसे पकड़ने में कामयाब रहे। मनीराम को चौकी लाया गया और वहां से जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed