फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jashpur triple murder case exposed Police arrested murderer from Ranchi Pramod became executioner in Jashpur

जशपुर के तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश: कातिल को पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार, जानें प्रमोद क्यों बना जल्लाद

Wed, 25 Jun 2025 01:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Jun 2025 01:24 PM IST
सार

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जशपुर पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी प्रमोद गिद्धी को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jashpur triple murder case exposed Police arrested murderer from Ranchi Pramod became executioner in Jashpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जशपुर पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी प्रमोद गिद्धी को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद फरार था और साउथ इंडिया भागने की तैयारी में था।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इसका खुलासा किया।

विज्ञापन


हत्या कर नदी किनारे दफना दिए थे शव
प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग और चरित्र शंका के चलते 36 वर्षीय महिला सुभद्रा ठाकुर और उसके दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। बेल्ट से गला घोंटकर तीनों की हत्या करने के बाद आरोपी ने शवों को तपकरा क्षेत्र के साजबहार स्थित उतियाल नदी के किनारे दफना दिया था।
विज्ञापन


आत्मग्लानि में किया जहर सेवन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने खुलासा किया कि उसने आत्मग्लानि में जहर खा लिया था। रास्ते में हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल जशपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति अब स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद नदी किनारे से मिले शव
23 जून को पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में तिहरे हत्याकांड की बात कर रहा है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उत्खनन कर तीनों शवों को बरामद किया। शवों की पहचान सुभद्रा ठाकुर और उसके बच्चों के रूप में हुई।


5 टीमों ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में आरोपी की तलाश के लिए 5 अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की लोकेशन रांची में ट्रेस हुई, जिसके बाद वहां दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी प्रमोद गिद्धी के खिलाफ थाना तपकरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने तीनों हत्याओं की बात स्वीकार कर ली है। वहीं मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसपी की तरफ से इनाम देने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed