फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janta Congress Jogi's Zila Panchayat member Sandeep Yadu joined BJP, State President got him membership in CG

CG Politics: जनता कांग्रेस जोगी के जिपं सदस्य संदीप यदु बीजेपी में शामिल हुए, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलायी सदस्यता

Wed, 19 Mar 2025 06:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 19 Mar 2025 06:30 PM IST
सार

रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 से जनता कांग्रेस (जोगी) समर्थित प्रत्याशी और निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संदीप यदु ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
Janta Congress Jogi's Zila Panchayat member Sandeep Yadu joined BJP, State President got him membership in CG
जनता कांग्रेस जोगी के जिपं सदस्य संदीप यदु बीजेपी में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का क्रम जारी है। रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 से जनता कांग्रेस (जोगी) समर्थित प्रत्याशी और निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संदीप यदु ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, विधायकगण मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब व इंद्रकुमार साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग,  सहित अन्य नेतागण, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने इस मौके पर कहा कि भाजपा की रीति-नीति से लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोग लगातार भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक वैचारिक पार्टी है जो जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है। भाजपा ने इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले एवं विधानसभा चुनाव के दौरान एवं लोकसभा चुनाव के समय हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कहीं-कहीं तो कई राजनीतिक दलों के लोगों ने अपनी पार्टी से नाराज होकर एवं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का सदस्य बनना उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed