{"_id":"6849a79e68a3bc0dbc0768c9","slug":"janjgir-police-raided-a-general-store-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जांजगीर पुलिस ने जनरल स्टोर में मारा छापा, चार लाख रुपये के अवैध फटाखे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जांजगीर पुलिस ने जनरल स्टोर में मारा छापा, चार लाख रुपये के अवैध फटाखे जब्त
Wed, 11 Jun 2025 09:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:28 PM IST
सार
जांजगीर पुलिस ने नेताजी चौक के पास लक्ष्मी बैंगल जनरल स्टोर में छापा मारकर चार लाख रुपये के अवैध फटाखे जब्त किए। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
लक्ष्मी बैंगल जनरल स्टोर में छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले के नेताजी चौक के पास मुख्य सड़क पर स्थित लक्ष्मी बैंगल जनरल स्टोर में जांजगीर पुलिस ने छापा मारकर चार लाख रुपये मूल्य के अवैध रूप से भंडारित विभिन्न प्रकार के फटाखे जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि रिहायशी इलाके में इस जनरल स्टोर में बड़ी मात्रा में अवैध फटाखों का भंडारण किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां दुकान के कई कमरों से फटाखे बरामद हुए। जब्त फटाखों की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन