{"_id":"64bccbba4501fc0ef70a7863","slug":"youth-who-went-fishing-died-due-to-lightning-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: मछली पकड़ने गए युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत, दो बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: मछली पकड़ने गए युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत, दो बाल-बाल बचे
Sun, 23 Jul 2023 12:12 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:12 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खैजा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। घटना के वक्त युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था।
विज्ञापन
Janjgir Champa News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खैजा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। घटना के वक्त युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। वहीं दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाल-बाल बचे है। दोनों बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान राकेश रोहिदास (24) साल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बयाता कि राकेश रोहिदास रोजी मजदूरी का काम करता है। वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ शनिवार की शाम करीबन तीन बजे मुड़पार के तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। इस दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें राकेश रोहिदास घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए बलौदा सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक राकेश की शादी हो चुकी है, उसका एक छोटा बच्चा भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन