{"_id":"67b97f0369c1d0363b03f900","slug":"youth-was-attacked-with-a-sharp-weapon-robbed-while-returning-from-work-criminals-have-no-fear-of-police-in-ja-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: धारदार हथियार से युवक पर हमला, काम से लौटते समय की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: धारदार हथियार से युवक पर हमला, काम से लौटते समय की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 22 Feb 2025 01:53 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:53 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना सामने आई है। युवक महेंद्र साहू पर दो से तीन नकाब पोस बदमाशो ने चाकू नुमा हथियार से कई बार हमला कर 15 सौ रुपए लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
धारदार हथियार से युवक पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना सामने आई है। युवक महेंद्र साहू पर दो से तीन नकाब पोस बदमाशो ने चाकू नुमा हथियार से कई बार हमला कर 15 सौ रुपए लूटकर फरार हो गए। जहां युवक के शरीर में गहरी चोट के निशान है। सीएचसी अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दअसल घायल युवक महेन्द्र साहू रात के करीबन 9 से 9.15 बजे अपने काम से वापस लौट रहा था। उसने सिंघानिया पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डालकर जा रहा था। इस बीच CCI सड़क के पास पहुंचा कि दो से तीन नकाब पोस अज्ञात बदमाश खड़े हुए थे। तब महेन्द्र साहू को जबरदस्ती रोक कर पैसे की मांग करने लगे महेंद्र ने अपने पास रखे 1500 रुपए को निकला कर दिया।
विज्ञापन
वहीं मोबाइल को लूटने का प्रयास किया गया जिसका विरोध करने पर उसमें से एक बदमाश ने अपने पास रखे चाकू नुमा हथियार से कई बार हमला किया जिससे महेंद्र साहू लहूलुहान हो कर सड़क पर गिर पड़ा। जिसे देख मोबाईल छोड़ बदमाश भागने में सफल रहे। महेन्द्र साहू ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी और मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल भर्ती कराया गया है। वही मामले में अकलतरा पुलिस में अपराध दर्ज किया है।
विज्ञापन
तीनों आरोपी मुकेश्वर उर्फ मुकेश पटेल 22 वर्ष, संतोष कुर्रे 21 वर्ष और मनीष यादव 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 हॉस्टल मोहल्ला कोटाडबरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं, आरोपियों के कब्जे से लूट के 1,020 रुपये नकदी रकम और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल चाकू को जब्त किया गया है।