Janjgir Champa: सड़क हादसे में युवक की मौत, प्लॉट में खड़ी ट्रॉली में जा घुसी मोटर साइकिल, जांच में जुटी पुलिस
जांजगीर चांपा जिले के चांपा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खाली प्लाट में खड़े ट्रैक्टर ट्राली के पीछे मोटरसाइकिल की टकराने से युवक भरत देवांगन की मौके पर मौत हुई।
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के चांपा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खाली प्लाट में खड़े ट्रैक्टर ट्राली के पीछे मोटरसाइकिल की टकराने से युवक भरत देवांगन की मौके पर मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, मृतक युवक भरत देवांगन जोकि शुकवार की बीती रात्रि करीबन 12 बजे बस स्टैंड की ओर अपने मोटर साइकिल से जा रहा था। रात्रि में अंधेला और कोहरा होने के कारण रास्ता नही दिखने के कारण सड़क किनारे खाली प्लाट में रखे ट्रैक्टर की ट्राली में मोटर सायकल सहित अंदर घुस गया। वही पास में पेट्रोल पंप तक आवाज आने पर पेट्रोल पंप का कर्मचारी देखने गया हुआ था मगर अन्धेला होने के कारण कुछ नही दिखा। वही सुबह करीबन पांच बजे ट्रैक्टर चालक गाड़ी को लेने पहुंचा हुआ था तब उसने देखा की मोटर साइकिल ट्रॉली से टक्कर हुई हैं और एक युवक पड़ा हुआ है।
जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के पैंट की तलाशी लेने पर पता चला की वह चांपा के बेलदार पारा का रहने वाला है।मृतक भरत देवांगन के माता पिता को घटना की जानकारी दी गई जोकि भागवत कथा सुनने बिर्रा अपने रिश्तेदार के यहाँ गए हुए थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने कहा की मृतक भरत देवांगन जोकि बुनकर का काम करता था। वह बस स्टैंड की ओर किस कारण से जा रहा था। जिसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई। युवक शराब पिया हुआ था या नहीं पीएम रिपोर्ट में आने के बाद पता चला पाएगा। वहीं दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल को थाना में रखा गया है।