फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Youth committed suicide by hanging in Janjgir-Champa

Janjgir-Champa Crime: काम पर जाने की बात कहकर निकला युवक, कुछ घंटे बाद घर में ही फांसी से लटका मिला शव

Tue, 18 Jul 2023 06:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Jul 2023 06:41 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा में एक युवक ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में लगी रॉड से फंदे से लटका हुआ मिला है। युवक घर से किसी काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका शव मिला। 

विज्ञापन
Youth committed suicide by hanging in Janjgir-Champa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक युवक ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में लगी रॉड से फंदे से लटका हुआ मिला है। युवक घर से किसी काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बिरगहनी गांव निवासी धनंजय साहू (26) पीआईएल प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी करता था। उसने घर की छत से निकले रॉड में सोमवार रात करीब 8.45 बजे गमछे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि, खाना खाने के बाद धनंजय काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। फिर पता ही नहीं चला कि कब घर लौटा और खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed