फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Young man dies in road accident hit by unknown vehicle Abhijeet was preparing for police recruitment in Janjgi

Janjgir Champa: सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था अभिजीत

Wed, 19 Jun 2024 02:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Jun 2024 02:02 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चांगोरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को सामने से ठोकर मारी है। हादसे में युवक अभिजीत मिश्रा 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Young man dies in road accident hit by unknown vehicle Abhijeet was preparing for police recruitment in Janjgi
हादसे के बाद छतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चांगोरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को सामने से ठोकर मारी है। हादसे में युवक अभिजीत मिश्रा 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था, 17 जून को मृतक अभिजीत का जन्मदिन था। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबित 18 जून की दोपहर 3 बजे लगभग घर से युवक अभिजीत मिश्रा निकला हुआ था। वह कहां जा रहा था इसकी जानकारी परिजनों को भी नही है। रात को घर वापस जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मारी है जिससे युवक बाइक से छिटक कर सड़क किनारे जा गिरा। सिर पर गंभीर चोट होने से खून का अधिक बहाव होने पर घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

घटना की जानकारी मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव उठाकर मर्चुरी भेजा गया है। आज बुधवार को अकलतरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed